दुनियाभर में कोरोनावायरस की वजह से लोगों में इसका खौफ बना हुआ है। वहीं भारत में अब तक कोरोनावायरस के 147 मामले सामने आ चुके हैं। जब की 3 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनियाभर से 184,976 कोरोनावायरस के मामले सामने आ चुके हैं। बता दे कि इस वायरस के कारण अभी तक 7527 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं कोरोनावायरस को लेकर नॉर्वे (Norway) ने अपने नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाए है। नॉर्वे के अधिकारियों के अनुसार अगर नॉर्वे में कोरोनावायरस के किसी संदिग्ध मरीज को अगर घर या घर से दूर कहीं आइसोलेशन में रखा जाता है और इस दौरान अगर संदिग्ध भागने की कोशिश करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नॉर्वे (Norway) के अधिकारियों के मुताबिक भागने वाले पर 20,000 क्रोनर यानी 1 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर संदिग्ध जुर्माना देने में सक्षम नहीं है तो उसे 15 दिन के लिए जेल की सजा दी जाएगी। नॉर्वे सरकार द्वारा ये भी फैसला लिया गया है कि अगर कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति अपने नगर छोड़ देश में कहीं और जाता है तो उस पर भी 1 लाख का जुर्माना और 10 दिन के लिए जेल होगी। वहीं बता दे कि फ्रांस के लोगों पर भी घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।