CSK vs DC Playing-11 : आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सामने असली चुनौती आने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स आज शनिवार, 4 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेलने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली के लिए जीतना बेहद मुश्किल है। क्योंकि दिल्ली को चेन्नई का सामना उसके घर चेपॉक में करना है, ये तो मुमकिन ही नहीं है।
जीत के लिए तड़प रही चेन्नई
बता दें कि, दिल्ली ने अभी तक दो मैच खेले हैं। इन दोनों ही मुकाबले में दिल्ली ने जीत हासिल की है। वहीं चेन्नई को तीन मैचों में एक ही जीत मिली है। दिल्ली इस बार भी जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन सीएसके को हराने काफी मुश्किल है। वहीं चेन्नई दो हार के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी। इसके साथ ही दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेसर मैक्गर्क, फाफ डु प्लेसी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा,त्रिपुराना विजय