IPL 2025 DC Vs LSG : दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की कप्तानी में अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर कमाल कर दिया है। दिल्ली ने आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। लखनऊ की टीम ने दिल्ली को 210 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद दिल्ली ने आशुतोष शर्मा की वजह से जीत हासिल की। इसके अलावा आशुतोष को उनकी धमाकेदार पारी के लिए इनाम भी मिला है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाएं।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ का दिया 210 रनों के लक्ष्य को हासिल किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया हो। यह आईपीएल की पांचवीं जीत है, जिसमें किसी टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की है। इससे पहले केकेआर, सीएसके, एसआरएच और एलएसजी एक विकेट से जीत हासिल कर चुके हैं।
आशुतोष को मिला खास खिताब
दिल्ली की टीम ने 19.3 ओवरों में लखनऊ के दिए लक्ष्य को हासिल किया। दिल्ली के लिए आशुतोष नंबर सात पर बैटिंग करने आए। इस दौरान उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में आशुतोष ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मुकाबले के लिए आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आशुतोष के अलावा विपराज निगम ने भी अच्छा परफॉर्म किया। उन्होंने टीम के लिए 39 रन बनाए।
गौरतलब हो कि, दिल्ली कैपिटल्स में चौथे नंबर पर हैं। फिलहाल दिल्ली ने एक ही मैच खेला है, और उसमें जीत हासिल की है। रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने ने भी जीत हासिल की है।