MI vs KKR News : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आईपीएल 2025 के 12वां मैच खेलने वाली है। आज दोनों टीमें 31 मार्च, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। मुंबई लगातार हार के बाद अपनी जीत की तलाश कर रही है। वहीं कोलकाता अपनी जीत को बरकरार रखना चाहेगी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री के कारण रन बनाना आसान हो जाता है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड पर कौन मारेगा बाजी
वैसे मुंबई अजिंक्य रहाणे का घर है। इसी मैदान पर वह क्रिकेट सीखकर बड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड की हर जानकारी रहाणे को है। इसी वजह से यहां खेलना अजिंक्य रहाणे के लिए बेहद आसान रहेगा। हार्दिक पंड्या को रहाणे को आउट करने के लिए पुख्ता प्लान करना होगा। बता दें कि केकेआर टीम मुंबई पर भारी पड़ सकती है।
वानखेड़े के मैदान किसके लिए फायदेमंद
मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में काफी अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने यहां 85 मैच खेले हैं, जिनमें से 51 जीते हैं और 33 हारे हैं। साथ ही दोनों का एक मैच टाई भी रहा है। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 234 और न्यूनतम स्कोर 87 है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी काफी मजबूत है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी काफी मजबूत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग -11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विघ्नेश पुथुर