Ramdhari Singh Dinkar Birthday: रामधारी सिंह दिनकर की आज 116वीं जयंती है। उनका जन्म 23 सितंबर 1908 में बिहार के सिमरिया गांव में हुआ था। राष्ट्रकवि दिनकर के बारे में कई दिलचस्प कहानियां हैं। उनका बचपन संघर्षों से भरा हुआ है। वह गंगा घाट से पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे। वह किसान परिवार के थे। उनकी पहली कविता रेणुका नंवबर 1935 में प्रकाशित हुयी थी।
दिनकर हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले गए
रामधारी सिंह दिनकर ने हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। बीसवीं सदी में हिंदी भाषा और साहित्य को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले लेखकों में रामधारी सिंह दिनकर का नाम सर्वोपरि है। वे एक ऐसे लेखक थे। जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहराई से विद्यमान थी। वह उद्घोषणा और उपदेश के कवि होने के साथ-साथ प्रेम और सौंदर्य के भी कवि थे। वे सत्ता के करीब थे तो व्यवस्था के आलोचक भी थे।
रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर योगी से लेकर AAP ने किया एक्स पर पोस्ट
- योगी आदित्यनाथ ने दी विनम्र श्रंध्दांजलि!
2. आप की पार्टी ने किया ने शत शत नमन
3. कांग्रेस ने भी किया सादर नमन।
4. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनकी कविताओं को बताया कालजयीं रचनाएं