जनतंत्र डेस्क, Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में स्थित जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। ऐसा सत्ताधारी वाईएसआरसीपी विधायक मोहम्मद मुस्तफा के आदेश पर किया गया है। इसी टावर पर 26 जनवरी के दिन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की थी।
Ladakh: लोक संस्कृति और लद्दाख के रंगो को रोशन करता ‘स्पिटुक गस्टर’ फेस्टिवल
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मोहम्मद मुस्तफा के हवाले से लिखा है कि “स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मुस्लिम नेताओं ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आजादी के बाद कुछ मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस गए लेकिन हम भारतीयों के रूप में अपने देश में रहना चाहते थे और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।”
गुंटूर में जिन्ना टावर आकर्षण का केंद्र
मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर बना यह टावर गुंटूर शहर के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। यह टावर गुंटूर में धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है। जिन्ना टावर को बने करीब सात दशक हो गए।
जिन्ना टावर वाली जगह मुख्य रूप से कारोबारियों के लिए है। गुंटूर के मुख्य कारोबारी स्थल में जिन्ना टावर सेंटर का नाम है। जहां ज्यादातर लोग गैर मुसलमान हैं। तो वहीं, गुंटूर में ही लाल बहादुर के नाम का ‘माया बाजार’ भी है, जहां मुसलमानों के ही कारोबारी संस्थान मौजूद हैं। हालांकि कई बार जिन्ना टावर सेंटर का नाम बदलने की मांग उठाई जा चुकी है।
जिन्ना टावर सेंटर में पानी का फव्वारा, गार्डन और लाइट्स भी लगी हुई हैं। हाल ही में यहां विकास कार्य पूरे किए गए थे।