Bhagat Singh Jayanti: महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयन्ती है। उनका जन्म पंजाब के लायपुर जिले के बगा में 28 सितंबर को हुआ था। उनके पिता किशन सिंह संधू और माता जी विघावती थी। शहीद भगत सिंह आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं। उनकी शहादत ने पूरे देश को जिंदा कर दिया। भगत सिंह वो थे, जिनके खौफ के कारण अंग्रेजों ने उन्हें फांसी देने का फैसला कर लिया था। शहीद-ए-आज़म ने सिर झुकाने की बजाय मौत को चुना। ये थे भगत सिंह। बता दें कि 23 मार्च 1931 की रात को भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरु के साथ लाहौर षड्यंत्र के आरोप में अंग्रेज सरकार ने फांसी पर लटका दिया।
भगत सिंह के कुछ विचार
“जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।”
“मेरा धर्म देश की सेवा करना है।”
“देशभक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं।”
“राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।”
“लिख रह हूँ मैं अंजाम जिसका कल आगाज़ आएगा… मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा।”
देश के राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
भगत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी पर देश के नेताओं ने भी विनम्र श्रध्दांजलि दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट…
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया एक्स पर पोस्ट लिखा।
“महान क्रांतिकारी, माँ भारती के अमर सपूत भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने त्याग, संघर्ष, और बलिदान की जो गाथा लिखी है, वह युग-युगांतर तक देश की सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया ट्वीट
“देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आइए हम सब मिलकर भगत सिंह जी के सपनों का भारत बनाएँ, भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएँ।”
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट