जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मल्टी टैलेंटेड भारती सिंह कॉमेडी के साथ साथ कई शोज में एंकरिंग भी करती हैं। कॉमेडी के साथ साथ एंकरिंग में भी भारती खूब पंसद की जाती हैं। भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और वे कलर्स टीवी के शो हुनरबाज की एंकरिंग करने बा रही हैं। इस दौरान भारती के साथ पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे।
भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुद को देश की पहली प्रेग्नेंट एंकर बता रही हैं। इस दौरान भारती कलर्स टीवी से यह भी कह रही हैं कि, दो की फीस में तीन से काम करवा रहे हो। भारती वीडियो शेयर करते हुए कहा, वे उस पुरानी सोच को बदलना चाहती हैं जिसमें महिलाओं के प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।
भारती सिंह के इस वीडियो को कलर्स टीवी ने भी शेयर किया। कलर्स ने लिखा, ‘हुनरबाज के मंच पर आ रहे हैं देश के पहले प्रेग्नेंट एकंर। अपनी जीतोड़ मेहनत से भारती बदल रही है पूरे देश की सोच को। कीजिए सलाम इस नारी के जज्बे को और देखिये हुनरबाज देश की शान 22 जनवरी से।’ यह शो कलर्स पर शनिवार और रविवार रात नौ बजे आएगा।