बिहार : Bihar Lockdown Update News: बिहार में 15 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन (Bihar Lockdown News) को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था। दरअसल बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है।
व्यवसायी संगठनों, चिकित्सकों के साथ ही प्रशासन अधिकारियों की भी राय थी कि इस लॉकडाउन को थोड़ा आगे और बढ़ाकर कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
अरब सागर में आने वाला है ‘तौकते’ चक्रवाती तूफ़ान, जानिए कहाँ कितना होगा असर
नीतीश ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। जिसे देखते हुए बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इधर राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने जागरण से कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले भी कम हुए हैं, जिसे देखते हुए इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।
बिहार को लॉकडाउन की ज़रूरत
बिहार सरकार ने लॉकडाउन के प्रभाव और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा था। बुधवार को राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ वीसी में सभी जिलों के डीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की सहमति दी थी। सरकार नए सिर से लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन थोड़ी ही देर में जारी कर देगी।