रश्मि सिंह|Bihar Politics News: बिहार में सत्ता के लिए सभी प्रयास में लगे हुए है। RJD चाहती है कि उनकी सरकार बिहार में बने। वहीं JDU और BJP साथ में मिलकर बिहार में सत्ता में आना चाहती है। इस समय बिहार के राजनीति में कई बड़े बदलाव होने कि संभावना है। रिपोर्ट की माने तो आज नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते है। वहीं आज 4 बजे वो फिर से शपत ले सकते है। इस बार नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपनी सरकार बनाएगे।
➡️बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर
➡️आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार- सूत्र
➡️नीतीश फिर से बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे – सूत्र#BiharPolitics | #BiharPoliticalCrisis | #Bihar | #NitishKumar | #LatestNews | #JantantraTv pic.twitter.com/jhxIreG0u8
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 28, 2024
महागठबंधन क्यों टूटा
आपको बता दें कि, बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही थी। इसके गीरने के पीछे क्या कारण पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। दरअसल, केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार-बार अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विपक्ष से काफी मजबूत, बीजेपी को चुनौती मिलने की कोई संभावना नहीं दिखती है।
रविवार को खुलेगा राज्यपाल सचिवालय
बिहार में चल रहे सियासी खेल के बीच अब यह खबर आ रही है कि, रविवार को राज्यपाल सचिवालय को खोला जाएगा। एक रिपोर्ट की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफआ सौंपने के लिए राजभवन जाने से पहले सुबह करीब 10 बजे विधायकों की बैठक को संबोधित कर सकते है। साथ ही शाम 4 बजे तक बीजेपी के साथ नई सरकार बना सकते है। एस सूत्र कि माने तो राज्यपाल सचिवालय सहित कार्यालयों को रविवार को खुले रहने का आदेश दिया गया है।
शिवानंद तिवरी ने का बड़ा बयान
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं अभी कुछ नहीं कह सकता, केवल लालू या तेजस्वी यादव ही इस पर टिप्पणी कर सकते है”। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि- “वह एनडीए के साथ कभी वापस नहीं जाएंगे। वह कैसे वापस जा सकते है। आज भी मैंने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।”