जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बुल्ली बाई एप और सुल्ली डील के बाद अब क्लब हाउस एप चैट में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नफरती मानसिकता का कचरा फैलाया जा रहा है। क्लब हाउस चैट में मुस्लिम महिलाओं पर बेहद अश्लील टिप्पणी की जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है जिसके बाद FIR दर्ज की गई है।
‘लड़कियां मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित’, मरने से पहले छात्रा का झकझोर देने वाला नोट
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को मामले में एक्शन लेने और शिकायत दर्ज करने का नोटिस भेजा था। जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 153ए, 295ए, 354ए के तहत FIR संख्या 12/22 दर्ज की गई है।
मुस्लिम लड़कियों के लिए घिनौनी बातें
क्लब हाउस एप पर मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ घिनौनी बातें की जा रही थी। ऐप पर “मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कियों की तुलना में अधिक सुंदर हैं” वाले शीर्षक से यह नफरती कृत्य किया जा रहा था। जिसमें लोगों ने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भद्दे बयान और उनके शरीर को लेकर बेहुदा बातें की। मुस्लिम महिलाओं के शरीर पर नीच बातें करने में लड़कियां भी शामिल थीं। एक ट्विटर यूजर ने दो क्लब हाउस आईडी @sallos.hell और @wtf.astic के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे।
ट्विटर पर मामला सामने आया तो दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की। आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस शर्मनाक मामले में शामिल आरोपी लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की। DCW ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपने के लिए 5 दिन का समय दिया है।