जनतंत्र डेस्क, रांची: चारा घोटाला के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार में अवैध निकासी मामले में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई है। रांची में CBI की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया। सजा का ऐलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का 50 साल की उम्र में निधन
लालू यादव रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। सजा के ऐलान के बाद ही लालू यादव की तबीयत खराब होने लगी है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया है। लालू यादव समेत 38 को 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था। 5 साल की सजा के साथ साथ लालू यादव को 60 लाख का जुर्माना भी भरना होगा।
लालू यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल सकती है लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा होने में 2-3 सप्ताह का समय लग सकता है। ये मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा है। 1990-92 के बीच का ये पूरा मामला है।