Nikhil Gupta: निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं। जिनपर आरोप है कि उन्होंने पैसों से अलगाववादी नेता की हत्या का ठेका दिया था। हालांकि जो आरोप उनपर लगे हैं। उसके तहत निखिल को 20 साल तक की सजा हो सकती है। दरअसल अमेरिकी जमीं पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या रचने का आरोप था। न्यूयॉर्क में अमेरिकी वकील डेमियन विलियम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “प्रतिवादी ने भारत से न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची, जो सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक अलग देश बनाने की वकालत करता है”। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका ने हत्या की इस साजिश के मामले को शीर्ष स्तर पर भारत के सामने उठाया है।
कौन हैं निखिल गुप्ता?
निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं और उसकी उम्र 52 साल है। इसी साल 30 जून को चेक रिपब्लिक के आधिकारियों द्वारा गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। वह एक कथित भारतीय सरकारी कर्मचारी जिसका नाम दस्तावेज में नही है। लेकिन CC-1 के नाम से संबोधित किया गया है। कहा गया है कि, CC-1 भारत और अन्य जगहों पर निखिल गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर अमेरिकी धरती पर एक वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने का काम कर रहा था।
भारत और अमेरिका के रिश्ते पर असर
पैसे देकर हत्या करवाने की इस साजिश के आरोप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भी चिंतित कर दिया। अमेरिका के इस आरोप के बाद हर जगह यह खबर फैल गई है। तो वहीं द डिप्लोमैट ने कहा है कि, “ये स्पष्ट है कि दोनों में से एक पक्ष इस मामले को तूल नहीं दे रहा है, लेकिन पन्नू की हत्या की साज़िश पर भारत की प्रतिक्रिया नरम रही है और उसका लहज़ा सहयोग वाला है। ये ट्रूडो के आरोपों पर उसके आक्रामक रवैये से बिल्कुल अलग है।”