Nobel Peace Award 2023: नोबेल शांति पुरस्कार 2023 जेल में बंद ईरानी कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए प्रदान किया गया। नर्गेस मोहम्मदी एक ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और डिफेंडर ऑफ ह्यूमन राइट्स की उपाध्यक्ष थीं। वह ईरान में डेथ पेनल्टी को खत्म करने और कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए वकील रही हैं।
ईरानी हमेशा रहती हैं मुखर
ईरानी जेलों में भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ नर्गेस मोहम्मदी मुखऱ रही हैं। बता दें कि उन्हें बीबीसी की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं में से एक के रुप में भी नामित किया गया था।
किन क्षेत्रों में दिए जाते हैं नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, ये पुरस्कार कई क्षेत्रों जैसे कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य, शांति, आर्थिक विकास और आर्थिक विज्ञान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यक्तियों या संगठनों को प्रशंसा के रूप में प्रदान किया जाता है। पिछले 12 महीनों में मानवता की भलाई में सबसे अच्छा काम करने वालों ये पुरस्कार दिए जाते हैं यह पुरस्कार स्वीडन के कारोबारी और डाइनामाइट का अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के याद में दिए जाते हैं। अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा इस अवॉर्ड के फंड के लिए छोड़ गए थे। पहली बार 1901 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। 1968 में स्वीडन की सेंट्रल बैंक ने इसमें एक और कैटेगरी इकॉनमिक साइंसेस जोड़ी थी।