नई दिल्ली: कल बिहार दिवस था। सारे बिहारवासी खुद पर गर्व कर रहे थे। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने बधाईयां दी। लेकिन आज जो बिहार में हुआ, उससे पुरा बिहार शर्मिदा हो गये। हमने सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन की बात तो सुनी है, लेकिन बिहार विधानसभा में आज यानि मंगलवार को अलग ही नाजारा देखने को मिला। यहां, आरजेडी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।
बिहार दिवस पर इन फ़िल्मी सितारों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
विधानसभा अध्यक्ष को उनके चेंबर में बंधक बनाया
विधानसभा के बाहर हंगामा करने के साथ ही उन्होंने सदन के अंदर भी जमकर प्रदर्शन किया। हद तो तब हो गई जब विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके चेंबर में बंधक बना लिया, जिसके बाद विधायकों को पुलिस ने बाहर निकाला।
पुलिस सशस्त्र विधेयक के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
इस दौरान पुलिस ने उन्हें लात घूंसों से भी पीटा। यह हंगामा सरकार की ओर से पेश बिहार पुलिस सशस्त्र विधेयक के खिलाफ हुआ। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे काला कानून बताया।
पुलिस को भी भांजनी पड़ी लाठियां
बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में जमकर हंगामा किया। इस बीच जमकर पथराव किया गया तथा पुलिस को भी लाठियां भांजनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गई। इस बीच, बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी फिर भी किया प्रदर्शन
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने मंगलवार को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।
BJP Lallu Singh | Faizabad | Ayodhya | PM की समीक्षा बैठक पर दी जानकारी