जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: गुस्सा, दहशत, चिंता और तेजी से बदलती यूक्रेन की सूरत। यूक्रेन पर रूस का आक्रामक हमला जारी है लेकिन यूक्रेन किसी भी किमत पर झुकने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के कई शहरों में भीषण जंग जारी है।
Russia-Ukraine Conflict: रूस के हमलों के बाद यूक्रेन के हालात बंया करतीं ये तस्वीरें
संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि यूक्रेन में अब तक कुल 240 आम नागरिक हताहत हुए हैं और 64 की मौत हुई है। हमलों की वजह से यहां घरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली पानी और खाने का संकट पैदा हो गया है। हालात बदतर होते जा रहे हैं।
देश छोड़ने की कोशिश
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यूक्रेन के 1 लाख 60,000 से ज्यादा नागरिक अपने घर छोड़ चुके हैं। हालांकि देश छोड़ने की कवायद जारी है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से देश छोड़ने की कोशिश हो रही है।
शरणार्थी संकट की आहट
यूक्रेन की सरकार का अनुमान है कि रूस के हमले की वजह से एक बड़ा शरणार्थी संकट पैदा हो सकता है। ये हमला अपने पीछे 50 लाख शरणार्थियों को छोड़ सकता है। जो अन्य देशों को प्रभावित करेंगे। वहीं, यूक्रेन का नागरिकों के लिए दूसरे देशों में शरण लेना चुनौतीपुर्ण होगा। सवाल ये भी है कि क्या NATO देश इन शरणार्थियों को शरण देंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 किलोमीटर तक लंबी कतारों में लोग खड़े हैं।