जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस की सेना अपने आक्रमण का दायरा लगातार बढ़ाते जा रही है। रूस ने यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव में अटैक कर दिया है। हालांकि यूक्रेन इस संकट की घड़ी में भी डटा हुआ नजर आ रहा है। खार्कीव से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें देखा जा सकता है कि रूसी सेना की गाड़ियां शहर में घुस आई हैं।
यूक्रेन पर रूस का अटैक जारी, ये जंग शरणार्थी संकट की आहट तो नहीं
आक्रामक हमलों के बीच यूक्रेनी रूस की सेना को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस के 4300 सैनिक मार गिराए हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें खार्कीव की सड़कों पर रूस की दो सैन्य गाड़ियां जलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
यूक्रेन ने अनुमानित आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि रूस की सेना का कितना नुकसान हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, रूस के 4300 सैनिक, सैन्य वाहन, टैंक और विमानों को हताहत किया गया है। यूक्रेन सरकार की ल्यूकमिला डोनिसेवा के अनुसार, रूस के आक्रमण में 200 से ज्यादा आम नागरिक मारे गए हैं।
यूक्रेन का कहना है कि रूस अपनी क्रूरता में बच्चों, यूक्रेन के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। जब रूस बमबारी कर रहा था तो उसके निशाने पर रिहायशी इमारतें और हॉस्पिटल थी। जिनपर अटैक से कई लोगों की मौत हुई।