जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत ठंड के चपेट में है। पहाड़ी राज्यों में बर्फ की बारिश हो रही है। लेह लद्दाख में सीजन की पहली जोरदार बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी मौसम करवट लेता हुआ बर्फबारी लेकर आया। भारी बर्फबारी के साथ यहां नदी नाले जम गए और तापमान माइनस में चला गया।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। शिमला मनाली पहुंचने वाले पर्यटक बेहद खुश हैं तो वहीं, औली में भी बर्फबारी के साथ तापमान माइनस में चला गया। झील पुरी तरह जम चुकी है।
औली पर्यटकों से गुलजार है क्रिसमस, 31 फर्स्ट और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटक औली पहुंचे रहे हैं। बर्फबारी के बीच यहां पर्यटक क्रिसमस मना रहे हैं तो सभी होटल और रिजॉर्ट फुल हो चुके हैं। यहां पर्यटक बर्फ चेयर लिफ्ट, रोपवे और कई एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद उठा रहे हैं।
Snowfall: लेह में सीजन की पहली बर्फबारी
लेह में सीजन की पहली बर्फबारी हुई इसी के साथ यहां भी तापमान माइनस में पुहंच गया। छतों, पेड़-पौधों और कारों पर बर्फ जम गई। सड़कों से बर्फ को हटाया जा रहा है। भारी बर्फबारी के कारण यहां जनजीवन अस्य व्यस्त हो चुका है।
Snowfall: कश्मीर में बर्फीली बारिश
कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग के साथ साथ कई जगह पर भारी बर्फबारी हुई है। झीलें जम गई हैं रास्तों से बर्फ हटायी जा रही है।