नई दिल्ली: UNITE INDIA MOVEMENT: 8 अगस्त 1942 को गाँधी जी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गई थी। इस आंदोलन का उद्देश्य भारत माता को अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से आज़ाद कराना था। अब इसी दिन से ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत होने जा रही है। 8 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 79वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का मंत्र देकर लोगों से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें – PM Modi : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा डिबेट की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
UNITE INDIA MOVEMENT: पीएम मोदी ने देश से की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए आजादी की लड़ाई के समय जैसी एकजुटता की ज़रूरत पर बल दिया। उनका संदेश साफ है कि विकास की गति को तेज़ करने के लिए हमें अपने छोटे-छोटे मतभेदों को त्यागकर और एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने देश में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों को आंदोलन के रूप में चलाने की ज़रूरत बताई। उन्होंने कहा कि जैसे बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चलाया गया था, वैसे ही, आज हर देशवासी को ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ का नेतृत्व करना होगा।
UNITE INDIA MOVEMENT: एक जन, एक राष्ट्र, एक कानून का उद्देश्य
इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मचंद्र पोद्दार दिल्ली पहुँच गए हैं। इस संबंध में धर्मचंद्र पोद्दार ने बताया है कि ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ संपूर्ण स्वराज्य की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अब विदेशी नहीं स्वदेशी कानून चाहिए। भारतीय जन महासभा के अनेक लोग इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ को एक जन, एक राष्ट्र, एक कानून बनवाने के उद्देश्य से शुरु किया जाएगा।