जनतंत्र डेस्क, UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का पहला चरण जारी है। वोटिंग शुरू होने के दो से तीन घंटो में 8 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी बीच मतदान केंद्रो से कुछ अजब गजब तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। बुलंदशहर में बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
Rajasthan: सास ने बहू को मुंह दिखाई में दी लग्जरी कार, इकलौते बेटे की शादी में लिया 1 रूपए और नारियल
शेरवानी सूट, गले में नोटों की माला और माथे पर टीका लगाए ये बलराम हैं। जो आज शादी करने जा रहे हैं लेकिन शादी से पहले बलराम अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाना नहीं भूले। बुलंदशहर में बारात में जाने से पहले दूल्हे बलराम ने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया। बलराम रिश्तेदारों के साथ बुलेट से मतदान केंद्र पहुंचे और घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद वोट की रस्म निभाई।
दूल्हे बलराम बुलंदशहर के चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां सबकी निगाहें उन पर टिक गई। दूल्हे ने बताया कि वह दो महीने से बारात में जाने से पहले मतदान करने का मन बनाए बैठे थे। मतदान केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद उन्होंने वोट डाला।