Dengue: इस मानसून में भारी बारिश के बीच डेंगू के मामले काफी हद तक बढ़े हैं। भारत में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले में कर्नाटक जहाँ 7000 से भी अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। तो वहीं पंजाब में 3475, अंबाला में 300, लखनऊ में 300 का आंकड़ा सामने आया है। नवी मुंबई में इस डेंगू बुखार की भी खबर सामने आयी है। दिल्ली में इस मामले की काफी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, इसका कारण मच्छर का काटना है। जब संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो वह वायरस उस व्यक्ति के शरीर में फैलता है और वह डेंगू बुखार का शिकार हो जाता है।
क्या हैं इसके लक्षण
डेंगू बुखार का लक्षण आमतौर पर चार से छ बाद देखने को मिलता है और 10 दिन तक रहता है। इसके प्रमुख लक्षण अचानक तेज बुखार आना, बहुत तेज दर्द होना,आँखों के पीछे दर्द होना, मांसपेशियों में दर्द होना, थकान, जी मचलाना, उल्टी आना आदि शामिल हैं। अगर कोई व्यक्ति इन सब चीजों से प्रभावित होता है तो वह डेंगू बुखार का शिकार है।
कैसे रखे बचाव
आस-पास पानी को न जमा होने दें, क्योंकि मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं साथ ही मच्छरदानी का भी उपयोग करें। घर में मच्छर न घुस पायें इसके लिए खिड़की दरवाजों को भी जरुरत पर ही खोलें। जब घर से बाहर जायें, सुरक्षात्मक कपड़े पहनें। अगर तेज बुखार हो तो डॉक्टर से जल्द से जल्द परामर्श लें।
यह भी पढ़ें…
- International Yoga Day 2023: Malaika Arora से लेकर अनुपम खेर तक ने बताये योगा के फायदे
- How to know you are pregnant: कैसे पता करें कि आप प्रेग्नेंट हैं?