रश्मि सिंह|Health Tips: अब गर्मी पड़ना शुरू हो चुकी है। हम सभी के शरीर को ज्यादा पानी चाहिए होता है। सादा पानी हम लोग ज्यादा पी नहीं पाते। इसकेलिए हम सब को पानी में कुछ न कुछ मिला के पीना चाहिए। इसलिए आज हम कुछ टिप्स देंगे जो पानी में मिला के पीने से काफी फायदेमंद होता है। नींबू पानी गर्मीयों में काफी राहत देता है। क्योंकि नींबू पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। एक बड़े गिलास नींबू पानी पीने के बाद ही मानो शरीर में एनर्जी आती है। हालांकि बहुत से लोग इसे बनाने का सही तरीका नहीं जानते है। जिसकी वजह से उनके शरबत में फीकापना रह जाता है। ऐसे में आइए जानते है नींबू पानी बनाने का परफेक्ट तरीका और कुछ टिप्स और इसके लाभ।
नींबू पानी के स्वास्थ्य लाभ
- नींबू पानी गर्मी के दिनों में लू से बचने ने मदद करता है।
- नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- वर्कआउट या किसी फिजिकल एक्टिविटी के बाद शरीर में नमक को बहाल करता है।
- नींबू पानी पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है।
नींबू पानी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
- नींबू
- चीनी
- पानी
- काला नमक
- गारनिश के लिए पुदेना का पत्ती
नींबू पानी कैसे बनाएं ?
एक बड़े गिलास में पानी रखे, उसमें नींबू का रस मिलाए, नींबू का रस मिलाने के बाद उसमें चीनी मिलाए। चीनी को घुलने तक पानी को अच्छे से चलाए। उसके बाद इस में स्वाद अनुसार काला नमक मिला। फिर सर्व कर के पूरे परिवार के साथ पिए।