Arun Jaitley jayanti: 28 दिसंबर को भारत के लिए काफी खास माना जाता है। दरअसल, इस दिन भारत में दो ऐसी शख्सियतों ने जन्म लिया। जिन्होंने देश की दशा और दिशा दोनों ही बदल दीं। तो वहीं एक का जन्म साल 1932 में गुजरात में हुआ था और दूसरा साल 1952 में देश की राजधानी दिल्ली में जन्मे। पहले शख्स ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अपना लोहा दुनियाभर में मनवाया तो दूसरे ने देश की राजधानी दिल्ली से पूरे देश में अपने नाम का लोहा मनवाया। पहले शख्स थे रिलायंस ग्रुप के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और दूसरे थे देश के पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे खास दोस्तों में से एक अरुण जेटली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्कृष्ट राजनेता एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
देश के विकास में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। pic.twitter.com/PQhJawpSlS
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 28, 2023
स्व० अरूण जेटली जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। pic.twitter.com/uTRdfXvPwC
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 28, 2023
बहुमुखी प्रतिभा के धनी, देश के पूर्व वित्त मंत्री, स्व.अरुण जेटली जी ने अपना जीवन एक कर्मयोगी की तरह जिया। अंतिम साँस तक उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्र सेवक एवं सच्चे मित्र के रूप में वे सदैव याद… pic.twitter.com/DjumcHK1vy
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 28, 2023
लोकप्रिय राजनेता एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, कुशल रणनीतिकार व प्रखर वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रगतिशील व श्रेष्ठ नीति-निर्धारक के रूप में आपका व्यक्तित्व सकारात्मक राजनीति के लिए दीर्घकाल तक प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/Z8ffpXJTHT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 28, 2023
भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल अर्थशास्त्री, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता देश के भूतपूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत स्व. अरुण जेटली जी की जयंती पर कोटिशः नमन। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में आपके द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। pic.twitter.com/bBYxBC0y8K
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 28, 2023
ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की अद्भुत मिसाल रहे पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी की जयंती पर्व है कोटि-कोटि नमन।#ArunJaitley pic.twitter.com/YwVvy1XmIM
— Ashutosh Shankar Singh (@AshutoshSBJP) December 28, 2023