रश्मि सिंह|Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को इस साल का बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेंगी। बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया। बजट की तैयायी का यह अंतरिम प्रक्रिया का अंतिम स्टेप है। हलवा सेरेमनी को हर साल बजट तैयार होने के बाद लॉक-इन प्रक्रिया शुरु होने से पहले आयोजन किया जाता है। ANI ने इस साल हुए हलवा सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है।
यह बजट होगा पेपर लेस
आपको बता दें कि, अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पेपर लेस होगा। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में पेश करेंगी। सभी बजट डॉक्यूमेंट बजट मोबाइल एप पर भी आप पढ़ सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस बजट के डॉक्यूमेंट बजट मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेंगे। ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा पेश होने के बाद ही यह बजट दस्तापवेज मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।
क्या है हलवा सेरेमनी
दरअसल, भारत देश में कोई भी शुभ या बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करने का चलन है। इसी को देखते हुए बजट से पहले हलवा सेरेमनी की शुरुआत की गई है। इसे नॉर्थ ब्लॉक में अन्य मंत्रालायों के सभी सहयोगियों और अधिकारियों के साथ मनाया जाता है। सभी साथ में हलवा को खाते है। हलवा समारोह के बाद आमतौर पर बजट को डॉक्यूमेंट को प्रिंट कराया जाता है। इसके बाद ही बजट की छपाई की आधिकारिक शुरुआत हलवा सेरेमनी होती है। जो बजट बनाते है उनके लिए अधिकारियों के लॉक-इन-पीरियड की भी शुरुआत का दिन होता है। रिपोर्ट की माने तो हलवा सेरेमनी के बाद से ही वित्त मंत्रालय में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है और अधिकारी बजट पेश होने तक वित्त मंत्रालय में ही रहते है।
कहां लॉक रहते है बजट से जुड़े अधिकारी
आपको बता दें कि, बजट की सुरक्षा औरउससे संबंधित कोई जानकारी लीक न हो इसके लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ कानून मंत्रालय, CBDT,CBIC और PIB के कुछ अधिकारी करीब 10 दिन तक नॉर्थ ब्लॉक में ही क्वॉरेंटाइन रहते है। इस दौरान यह अधिकारी न तो घर जाते है औ न ही अपने संबंधियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहते है।