रश्मि सिंह|Rajnath Singh In Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से अपनी तैयारी शुरु कर दी है। भाजपा के सभी बड़े नेता लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए है। ऐसे में आज केंद्रीय रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह बिहार के दौरे पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और बीजेपी को लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे।
राजनाथ सिंह सीतामढ़ी जिले में करेंगे कार्यक्रम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के दौरे पर है। आज राजनाथ सिंह बिहार के सीतामढ़ी और सीवान जिले में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह सीतामढ़ी के मशहूर पनौरा धाम में भी दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसके साथ ही रक्षामंत्री राज्य की चार लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे। वो सिवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से संबंधित बीजेपी नेताओं के साथ बैठख करेंगे। राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
राजनाथ सिंह की आज पूरा कार्यक्रम
- सुबह 10 बजे – दरभंगा एयरपोर्ट पर आगमन
- सुबह 10.10 बजे- पुनौरा धाम पथ मैदान सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान
- सुबह 10.30 बजे- सीतामढ़ी पहुंचेंगे
- सुबह 10.40 बजे- पुनौरा धाम पथ मैदान के लिए प्रस्थान
- सुबह 10.30 से 11 बजे- मां जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर में दर्शन करेंगे
- सुबह 11 बजे- द्वारका पैलेस रीगा रोड में आगमन
- सुबह 11.10 से 11.25 बजे- चाय या अल्पविश्राम
- सुबह 11.25 से दोपहर 12.15 बजे- बुद्धिजीवी संवाद- द्वारका पैलेस रीगा रोड, सीतामढ़ी
- दोपहर 12.15 बजे– द्वारका पैलेस रीगा रोड, सीतामढ़ी से पुनौराधाम पथ मैदान हेलीपैड के लिए प्रस्थान
- दोपहर 1.00 बजे- पुलिस लाइन हेलीपैड, सिवान आगमन
- दोपहर 1.00 से 1.30 बजे– भोजन- अशोक रेजीडेंस होटल, सिवान
- दोपहर 1.30 से 2.30 बजे– बैठक अशोका रेजीडेंस होटल, सिवान (लोकसभा- सिवान, छपरा, गोपालगंज, महराजगंज)
- दोपहर 2.35 बजे- अशोका रेजीडेंस होटल, पुलिस लाइन हेलीपैड सिवान के लिए प्रस्थान
- दोपहर 2.45 बजे- पुलिस लाइन सिवान आगमन और राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान, घनश्यामपुर, दरभंगा के लिए प्रस्थान
- दोपहर 3.15 बजे- राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान, घनश्यामपुर, दरभंगा आगमन
- दोपहर 3.15 से शाम 4.15 बजे- जनसभा राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान, घनश्यामपुर, दरभंगा
- दोपहर 4.25 बजे- राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान, घनश्यामपुर से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
- शाम 4.50 बजे- दरभंगा एयरपोर्ट आगमन और दिल्ली के लिए प्रस्थान