रश्मि सिंह|Farmers Call Bharat Bandh: पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली कूच कर रहे है। किसानों को हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। इसी बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद के इस ऐलान को सभी किसान यूनियनों के साथ ट्रक यूनियन भी इस बंद को सपोर्ट कर रहे है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी तक आज हाईअलर्ट जारी किया गया है। इस बंद को टालने के लिए केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से गुरुवार यानी कल शाम बातचीत की लेकिन इस बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। तो आज किसान अपने इस ऐलान पर कायम है और भारत बंद रहेगा। इसको देखकर दिल्ली कि सभी बॉर्डर पर सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।
➡️किसानों के प्रदर्शन का आज चौथा दिन
➡️किसानों ने ग्रामीण भारत बंद का किया ऐलान
➡️पंजाब-हरियाणा में दिख सकता है ज्यादा असर@BhandariRitu11#FarmerProtest2024 | #FarmersProtest | #KisanAndolan | #BharatBandh pic.twitter.com/SWmrlGQxfn
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 16, 2024
शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में हुई झड़प
जानकारी के लिए बता दें कि, भारत बंद के खबर के बीच शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रदर्शनकारी किसान सुरक्षाबलों पर पथराव कर रहे है। इससे पहले बुधवार को भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। उस दिन भी किसान ने पुलिस पर पथराव की थी। किसानों को अलग थलग करने के लिए पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे।
सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएंगे किसान संगठन
बता दें कि, इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह ने ऐलान किया है। दरअसल, सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि “केंद्रीय मंत्रियों के हर मांग पर लंबी चर्चा हुई। हम चाहते है कि हर एक मांग पर चर्चा हो। किसानों की तरफ से बातचीत के लिए 14 लोग गए थे। जल्द से जल्द हम अपना फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल बनाएंगे। रविवार को सरकार के साथ अगली वार्ता होगी। हमारे साथ देश के लोग और किसान, मजदूर है।”
हरियाणा में दिखा भारत बंद का असर
किसानों ने कल ही भारत बंद का ऐलान कर दिया था। आज भारत बंद रहेगा, इसको लेकर दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसका असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है। हरियाणा में आज दोपहर 12 बजे से शाम के 3 बजे तक सभी ट्रोल फ्री कराने की कही है। किसानों ने कहा कि शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर ट्राली रैली निकाली जाएगी।
केंद्र और किसानों को बीच अब इस दिन होगी बैठक
जानकारी के लिए बता दें कि, कल यानी गुरुवार के हुए बैठक के बाद का कोई निष्कर्ष तो नहीं निकला। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि, केंद्र सरकार और किसानों के बीच रविवार को फिर से बैठक हो सकती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सकारात्मक वातावरण में किसानों के साथ बातचीत हुई। अगली बैठक रविवार को चंडिगढ़ में है। हम मिलकर शांति से नतीजा निकालेंगे।