रश्मि सिंह|Nitish Kumar Passed Floor Test: बिहार में राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा है। विपक्ष और नीतीश कुमार आज अपना-अपना बहुमत साबीत करना था। नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को एनडीए में शामिल होकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनको अपना बहुमत साबीत करना था। नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले। नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन राज्यपाल को 28 जनवरी को सौंपा दिया था। बता दें कि, तेजस्वी यादव ने खेला करने की बात करने की बात कही थी लेकिन नीतीश कुमार पास हो गए और वहीं खेल में फेल हो गए।
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया। pic.twitter.com/5qnJwGEPMP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
Courtesy: ANI Hindi Twitter Handle
किस को कितने वोट मिले
Bihar Politics: ‘Congress पार्टी के युवराज…’ Rahul Gandhi पर बरस पड़े Samrat Choudhary! #biharpolitics #rahulgandhi #samratchoudhary #congress #tejashwiyadav #nitishkumar #jantantratv pic.twitter.com/98CVRcYy0k
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 12, 2024
- कुल विधायक- 243
- बहुमत का आंकड़ा- 122
- एनडीए-129
- बीजेपी- 78
- जेडीयू- 43
- हम- 04
- निर्दलीय- 01
महागठवंधन-112
- आरजेडी-76 ( कुल 79 थे लेकिन 3 विधायक ने सरकार के पक्ष में वोट किया)
- कांग्रेस- 19
- लेफ्ट- 16
- एआईएमआईएम- 01
तीन विधायक ने आरजेडी का साथ छोड़ा
फ्लोर टेस्ट से पहले यह खबर काफी चर्चा में रही थी कि बीजेपी के तीन और जेडीयू के तीन विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन अंत तक बीजेपी के सभी 78 विधायक पहुंच गए जबकि जेडीयू के 44 विधायक आए। हम पार्टी के चार विधायक और निर्दलीय के एक विधायक ने फ्लोर टेस्ट में वोटिंग की। नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले जबकि विपक्ष ने वोट नहीं किया। साथ ही RJD के तीन विधायक ने नीतीश सरकार के तरफ से वोट डाला।
#BreakingNews | बिहार फ्लोर टेस्ट में पास नीतीश कुमार, अब होगा नीतीश राज…. #BiharFloorTest #NitishKumar #TejashwiYadav #JantantraTv @NitishKumar | @Jduonline | @samrat4bjp | @BJP4Bihar pic.twitter.com/kzo0xsGPoS
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 12, 2024