साल 2023 के कुछ बड़े मुद्दों पर एक नजर
- जी20 सम्मेलन और अर्थव्यवस्था पर नजर
साल 2023 में G20 सम्मेलन की सफलता भारत के लिए बेहद खास माना गया। G-20 अध्यक्षता के जरिए भारत ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली देशों की मेजबानी की। जिससे भारत की वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया। यही नहीं अब भारत अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पछाड़कर 5 वें स्थान पर पहुंच गया। लेकिन साल 2024 में भारत का लक्ष्य इससे आगे जाने का होगा। - तकनीकी उन्नति और नवाचार में भी भारत ने बीते साल 2023 में परचम लहराया। भारत इस साल भी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनकर उभर सकता है।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MyGovIndia के आंकड़ों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में टॉप पर है और 89.5 मिलियन ट्रांसजेक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं।
- वायुसेना ने किया ये कारनामा
वायुसेना ने अग्निपथ योजना को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। अग्निवीर वायु से संबंधित डेटा के डिजिटलीकरण में सबसे आगे रही है।
- भारत ने जुलाई में संयुक्त अरब अमीरात के साथ रुपरए के निपटान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और तत्काल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) से 10 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद के लिए भारतीय रुपए में पेमेंट किया। रूसी तेल आयात का कुछ हिस्सा भी रुपए में तय किया गया है।
- ISRO के लिए साल 2023 कई उपलब्धियों भरा रहा। चंद्रयान-3 के बाद दूसरी बड़ी सफलता आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग रही। इसके बाद साल 2024 के पहले ही दिन इसरो ने ब्लैक होल की जांच के लिए XPoSat की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की।