New Delhi Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी, शनिवार को मची भगदड़ के दौरान 18 लोगों की मौत हो गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में घायलों के इलाज में लगी हुई है। हालात देखते हुए अस्पताल के बाहर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने अस्पताल परिसर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है। पैरामिलिट्री फोर्सेस को भी अस्पताल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
LG ने की घायलों से मुलाक़ात
पूरे मामले में घायलों से मिलने दिल्ली के LG वी के सक्सेना, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पहुंचे थे। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों से मुलाक़ात की। अस्पताल के बहार बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सिर्फ मरीजों, चिकित्सा कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही अस्पताल में भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस अधिकारी सुरक्षा देखते हुए हर व्यक्ति की पहचान और उनके अस्पताल आने के मकसद की जांच कर रहे हैं। ताकि अस्पताल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
बता दें कि शनिवार, 15 फरवरी की रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। यह घटना उस दौरान हुई जब महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर स्तिथि काफी ज्यादा खराब हो गई थीं। अत्यधिक भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई।