Pakistan Attacks Delhi News : भारत-पाकिस्तान के बीच अब आर-पार की जंग शूरू हो चुकी है। इस जंग में पाकिस्तान का हारना तय है। पाकिस्तान की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश बूरी तरह से नाकामयाब हो चुकी है। पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह दिल्ली पर फतह 2 (Pakistani Fatah-II Missile) मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। लेकिम भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पाकिस्तान की हार तय
दिल्ली पहुंचने से पहले ही भारत ने पाकिस्तान के फतह 2 मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में ही नाकाम कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अब दिल्ली वालों की दिल्ली पूरी तरह से सुरक्षित है। भारत आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को लगातार जवाब दे रहा है। भारत के ड्रोन से पूरा पाकिस्तान धुंआ-धुंआ हो रहा है। उसके कई एयरबेस तबाह हो चुके हैं।
पाकिस्तान ने चलाया ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस
मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस चलाया है। इस ऑपरेशन में पूरे भारत में कई ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बुनयान उल मरसूस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने दिल्ली पर फतह 2 मिसाइल दागी। जो पूरी तरह से नाकामयाब रही।
भारत ने दिया करारा जवाब
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की फतह 2 मिसाइल दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। तभी हरियाणा के सिरसा के पास एयरबेस से ही फतह 2 मिसाइल को मार गिराया गया। भारत ने करीब दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूरी पर ही पाकिस्तान के मंसूबों को चकना चूर कर दिया। फिलहाल, गृह मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है, कि दिल्ली सुरक्षित है।