रश्मि सिंह|Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। पीएम अपने इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि, आप सब से बात करके ऐसा लगता मानों अपने परिवार के लोगों से मिलकर बात कर रहा हूं। पीएम ने देशवासियों को नए साल (2024) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने कार्यक्रम में कहा, आज हमारे इस सफर को 108वां एपिसोड हो गया है। पीएम ने कहा हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्यन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जापस 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। उन्होंने आगे कहा, इन 108 एपिसोड में हमने जनभागीदारी के कितने ही उदाहरण देखे है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था ये जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108… pic.twitter.com/HLR5HiTNWE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023
Courtesy: ANI Hindi News Twitter Handle
नववर्ष की दी बधाई
बता दें कि, पीएम मोदी ने अपने रेडियो शो मन की बात के दौरान कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से भरा हुआ है। पीएम ने आगे कहा कि 2024 में भी हमें इसी भावना और मूमेंटम को बनाए रखना है। प्रधानमंत्री ने आगे लोगों को नववर्ष की बधाई के साथ शुभकामनाए भी दिये।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी… pic.twitter.com/phgNBPXNYD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023
Courtesy: ANI Hindi News Twitter Handle
ग्लोबल इनोवेशन रैंक में सुधार
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के दौरान कहा कि भारत को इनोवेशन हब बनना, इस बात प्रतीक है कि हम रुकन वाले नहीं है। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेश रैंक में 81वें स्थान पर थे, आज ग्लोबल इनोवेश में हमारी रैंक 40 है। उन्होंने बताया कि इस साल भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 प्रतिशत घरेलू फंड के थे. क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई है।
देश में बढ़ रही फिजिकल हेल्थ जागरुकता
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में बताया कि भारत के प्रयास से 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रुप में मनाया गया। इससे जुड़े काम करने वाले लोगों को स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले है। फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर्स की मांग भी बढ़ रही है। पीएम ने आगे बताया कि आज फिजिकल हेल्थ और बेहतर स्वास्थ्य की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर कोई बात नहीं करता है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जैसे-जैसे शारीरिक स्वास्थ्य में रुचि बढ़ती है, वैसे-वैसे इस क्षेत्र में प्रशिक्षकों और प्रशिक्षकों की मांग भी बढ़ती है। ‘JOGO प्रौद्योगिकियों’ जैसे स्टार्टअप इस मांग को पूरा करने में मदद कर रहे हैं।” pic.twitter.com/4TbEKgiDLv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023
Courtesy: ANI Hindi News Twitter Handle
सेलिब्रिटीज ने शेयर की अपनी राय
दरअसल, मन की बात के दौरान कुछ सेलिब्रिटीज ने अपनी राय रखते हुए लोगों को फिटनेस को लेकर जागरुक किया। भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने उन्हें बताया कि नियमित एक्सरसाइज और 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरुरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत अनुशासन और निरंतरता की जरुरत होगी। जब आपको इसका रिजल्ट मिलने लग जाएगा तो आप रोजाना खुद ही एक्सरसाइज करना शुरु कर दोगे। क्रिकेटर ने सभी के शरीर के लिए बेहतर डाइट की भी बता की।
कार्यक्रम में आगे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी सभी के लिए फिटनेस पर अपनी राय शेयर की। उन्होंने बताया कि बहुत जरुरी है कि हम यह समझें कि क्या हमारी फिटनेस के लिए अच्छा है और क्या बुरा है। डॉक्टर्स की सलाह से आप अपना लाइफस्टाल को बदलना चाहिए। ना कि किसी एक्टर या फिल्म स्टार को देख कर बदलना चाहिए। अक्षय ने आगे कहा, कि जैसे आप दिखते हो ना, उसे खुशी से स्वीकार करो। आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटनेस वाली लाइफ जियो।