नई दिल्ली: Up Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां सांठगांठ में जुट गई है। सभी पार्टीयों के नेता गठजोड़ के लिए भी एक-दूसरे नेताओं से बात कर रहे हैं। इन्हीं चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालातों पर काफी लम्बी चर्चा हुई है। सियासी गलियारे में चर्चाएं भी तेज हो गई हैं कि अचानक दोनों नेताओं के बीच मुलाकात क्यों हुई और इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े- Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी ने दिए अयोध्या विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Up Election 2022: संजय सिंह ने क्या कहा
AAP नेता संजय सिंह का कहना है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बता दें आम आदमी पार्टी का यह भी कहना है कि वह अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंचे थे। राजनीतिक चर्चा को लेकर संजय सिंह ने कहा कि वह पहले भी अखिलेश यादव से मिलते रहे हैं। यह मुलाकात कोई राजनीतिक नहीं थी।
पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा
संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की उनके साथ यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा यह सोचनीय है कि यूपी की 25 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह निश्चित ही गलत है।
क्या हैं मुलाकात के मायने
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की इस बैठक को अहम माना जा रहा है और साथ ही कई कयास लगाए जा रहे हैं। AAP उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन ढूढने में लगातार जुटी हुई है। किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर संजय सिंह काफी सक्रिए नजर आए।