EVM: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रही है। तो वहीं अनुराग ठाकुर ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि, हार के बाद से ही इसकी शुरुआत हो गई थी।
क्या बोले ईवीएम के ऊपर?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये(कांग्रेस) EVM पर तो छिकरा फोड़ते ही हैं लेकिन अब कारण उससे भी आगे बढ़ने शुरू हो गए हैं। राहुल गांधी की अमेठी की हार के बाद से ही इसकी शुरूआत हो गई थी। उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाने का काम किया गया।”
DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार पर हमला
DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार एस. की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “उत्तर भारतीयों पर टिप्पणी करना दिखाता है कि इन लोगों ने एक बार नहीं अनेक बार यह किया। इसकी शुरूआत राहुल गांधी ने की थी। ऐसी क्या मजबूरी है कि कांग्रेस को DMK के साथ रहना ज़रूरी है?”