नई दिल्ली केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कांग्रेस वरिष्ठ नेता पीसी चाको PC Chacko ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पीसी चाको पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में केरल कांग्रेस में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया है।
PC Chacko ने इस्तीफे की घोषणा
आपको बता दे करीब 5 दशक से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहने वाले पीसी चाको ने इस्तीफे की घोषणा के बाद कहा, ‘मैं पिछले कई दिनों से इस बारे सोच रहा थ। मैं केरल से हूं, जहां कांग्रेस पार्टी जैसा कुछ नहीं है। यहां दो पार्टी हैं- कांग्रेस और कांग्रेस। यहां 2 पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो KPCC के रूप में काम कर रही है।
कांग्रेस का चुनाव प्रचार मात्र 1 ₹ में संभालेंगे प्रशांत किशोर, लेकिन होंगी यह 5 चुनौतियां
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
पीसी चाको कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है की पीसी चाको का इस्तीफा केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि पीसी चाको का अब भविष्य में क्या प्लान है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार
बता दें, केरल में विधानसभा की 140 सीटें है। वर्तमान में यहां सीपीआई के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में एलडीएफ को 91 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 47 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए। पीसी चाको के कांग्रेस छोड़ने पर केरल चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश में आज से बन रहे हैं आयुष्मान कार्ड वो भी बिल्कुल मुफ्त