Ramzan 2025 : चांद के दीदार के साथ रमजान (Ramjan) के महीने की शुरुआत हो चुकी है। देश के सभी बाजार रमजान (Ramadan) की तैयारियों में पूरी तरह रंग चुके हैं। बाजार रमजान की रौनक से गुलजार हो उठे हैं। रमजान के तैयारियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फलों, शॉल, खजूर, कपड़ों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मुंबई का मशहूर मस्जिद बंदर बाजार भी रमजान के तैयारियों से गुलजार हो उठा है।
बाजारों में छाई रमजान की रौनक
दिल्ली समेत देश के सभी हिस्सों में रमजान की खरीदारी जोरों-शोरों से चल रही है। लोग पारंपरिक व्यंजनों और खास रमजान डिशेज़ बनाने के लिए खूब खरीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नासिरुद्दीन चिश्ती ने लोगों को रमजान मुबारक दी है। उन्होंने लोगों की बधाई देते हुए कहा “रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। मैं सभी को रमजान की मुबारकबाद देने वाले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी रोज़े रखेंगे और हम सब आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहेंगे।”
बेहद ख़ास होता रमजान का महीना
रमजान को रमादान भी कहते हैं। इसे इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। जो हिजरी कैलेंडर के नौवें महीने में पड़ता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे ‘रोज़ा’ कहा जाता है। यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता हैं। यह आस्था, आत्मसंयम और आध्यात्मिक चिंतन का प्रतीक माना जाता है। रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई है। शनिवार को चांद दिखाई दिया, इस महीने का ख़ास समय ‘इफ्तार’ होता है। जब सब सूरज ढ़लने के बाद सूर्यास्त के समय लोग अपना उपवास खोलते हैं। चांद के दोबारा दिखने के साथ ही रमजान का समापन होता है।