Reserve Bank of India : बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया था। वित्त मंत्री ने ऐलान किया था कि 12 लाख की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। अब बजट के बाद सभी की निगाहें आरबीआई पर तिकी हुई है। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक 7 फरवरी को होनी है। मिडिल क्लास को इस बैठक से उम्मीद है कि उन्हें रेट कट की खुशखबरी इस बार मिल सकती है। जिससे EMI का बोझ कम हो सके।
मिडिल क्लास को मिल सकती है राहत
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक की शुरुआत 5 फरवरी को होनी है। बैठक 7 फरवरी तक चलने वाली है। इस बैठक में कई अहम फैसलों का ऐलान किया जाएगा। अगर इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में कटौती का फैसला करता है तो इससे सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को होगा। मिडिल क्लास के ऊपर से EMI का बोझ कम हो जाएगा। एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार रिजर्व बैंक 25 बेसिस पॉइंट की रेट में कटौती कर सकता है।
रिजर्व बैंक कर सकता है बड़ा फैसला
बता दें कि रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ये 6.5 फीसदी पर स्थिर है। 2023 से अबतक रिजर्व बैंक 11 मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग हो चुकी हैं। लेकिन इन मीटिंग्स में किसी भी तरफ का बदलाव रेपो रेट में नहीं किया गया है।