Parvesh Sahib Singh Verma: दिल्ली चुनाव के नतीजों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर चुनाव हार गए हैं। वह पिछले दो विधानसभ चुनाव में इस सीट से भारी मतों के साथ जीत हासिल कर रहे थे।
केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने दी मात
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया है। इस सीट से उन्हें हराना काफी मुश्किल था, लेकिन भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें बड़े अंतर के साथ हराया है। आप संयोजक केजरीवाल शुरुआत से ही नई दिल्ली सीट पर पीछे चल रहे थे। हालांकि बीच में वह थोड़ा सा आगे निकले थे, लेकिन फिर वह पीछे हो गए। जिसके बाद केजरीवाल को अपनी ही सीट से हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की काउटिंग हुई।
केजरीवाल की हार में संदीप दीक्षित की भूमिका
केजरीवाल की हार में कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई है। संदीप ने आप के वोट बैंक में सेंधमारी की। इसे वजह से अरविंद केजरीवाल को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों का कहना है कि संदीप दीक्षित ने अपनी मां शीला दीक्षित के ‘अपमान’ का बदला लिया है। उन्होंने हार कर भी जीत हासिल कर ली है।
दिल्ली के सीएम बन सकते हैं प्रवेश वर्मा ?
प्रवेश वर्मा दिल्ली में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक है। वह अपने राजनीतिक सफर में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली की राजनीति में उन्होंने अहम स्थान हासिल किया है। फिलहाल सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। प्रवेश वर्मा ने 2025 के दिल्ली चुनावों से पहले “केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ” नाम का एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान में उन्होंने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया था। जिनमें महिलाओं की सुरक्षा, प्रदूषण संबंधी चिंताओं और यमुना की सफाई जैसे कई मुद्दे शामिल थे।