Delhi Election Results News : देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी का ‘कमल’ खिलने जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आप के दो कद्दावर नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों में भाजपा को साफ़ बहुमत मिलते दिख रहा है। बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म अब खत्म हो गया।
पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा “मुझे प्रत्येक पर बहुत गर्व है भाजपा कार्यकर्ता, जिन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है, जिससे यह उत्कृष्ट परिणाम आया है। हम और भी अधिक मजबूती से काम करेंगे और दिल्ली के अद्भुत लोगों की सेवा करेंगे।”
अमित शाह ने दी जीत की बधाई
बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा “दिल्ली के दिल में मोदी…? दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।”
शाह का केजरीवाल पर तंज
वहीं एक दूसरे पोस्ट में शाह ने लिखा “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।”
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीसरे पोस्ट में लिखा “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है…”
आइए 3 प्वाइंट में समझते हैं दिल्ली में बीजेपी ने जीत किस तरह हासिल की
- केजरीवाल का शीशमहल : दिल्ली के सीएम का आवास पूरे चुनाव में चर्चा का विषय रहा। भाजपा इस मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल बताती है। भाजपा ने इस मुद्दे को बड़े हो जोरों-शोरों से उठाया है। भाजपा आरोप लगाती रही की केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को सजाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।
- यमुना का गंदा पानी : इस बार के चुनाव में यमुना का गंदा पानी हॉट टॉपिक में से एक रहा। भाजपा ने इस मुद्दे को भी खूब जोरों-शोरों से उठाया। केजरीवाल ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि वह आने वाले 5 साल में यमुना का पानी बिल्कुल साफ़ कर देंगे। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
- भाजपा के चुनावी वादे : भाजपा ने इस बार चुनाव में दिल्ली की जनता से कई अहम वादें किए, जिसमें गरीब परिवारों को LPG सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी, महिलाओं को 2500 रुपये जैसे वादों ने दिल्ली के मतदाताओं को लुभाया।