Saif Ali Khan News : बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साले यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर के बुआ के बेटे आदर जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस शादी से पूरा कपूर खानदान गायब था। बता दें कि सैफ पर हाल ही में हुए हमले के कारण कपूर खानदान शादी में शामिल नहीं हो सका।
शादी की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी की तस्वीरें देखने के बाद फैंस काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड का जाना-माना परिवार कपूर खानदान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (alekha advani) की शादी गोवा में बड़े ही धूम-धाम के साथ हुई। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों का जमावड़ा दिखा। लेकिन कपूर खानदान के ज्यादातर सदस्य इस शादी में नजर नहीं आए।
शादी से गायब रहा कपुर खानदान
आदर और अलेखा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सेरेमनी के लिए जहां आदर जय ने व्हाइट शर्ट के साथ ग्रे सूट पहना हुआ था तो वहीं अलेखा आडवाणी ने व्हाइट गाउन पहना। व्हाइट गाउन में अलेखा आडवाणी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे, लेकिन इस शादी में कपूर परिवार से केवल करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ही शामिल हुईं। हालांकि करीना कपूर और उनके परिवार ने आदर और अलेखा को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और उनकी शादी की तस्वीरें साझा कीं।