देश में इस बार का धनतेरस 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है…
Dhanteras 2022 : , इस साल भारत में त्रयोदशी तिथि 22 व 23 अक्टूबर दोनों दिन पहुंच रही है। ऐसे में कुछ लोग धनतेरस 22 व कुछ 23 अक्टूबर को मनाने की सलाह दे रहे हैं, हालांकि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 22 अक्टूबर को धनतरेस का पर्व मनाना उत्तम रहेगा।हिन्दू सनातम धर्म के अनुसार, धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वतरी की पूजा की जाती है, इसके साथ ही इस त्यौहार के दिन सोना, चांदी से बनी वस्तुओं और गहनों या बर्तन आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इस दिन नई-नई वस्तुओं का भी क्रय करते हैं।
धनतेरस के इन मुहूर्तों पर कर सकते हैं, खरीददारी
Dhanteras 2022 : इस बार खरीददारी करने का शुभमुहूर्त 22 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा, ये शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 2 मिनट से शाम 6 बजकर 27 मिनट तक, तथा शाम 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक और रात्री 8 बजकर 55 मिनट से रात 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। 23 अक्टूबर धनतेरस के दिन खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 मिनट से शाम 6 बजकर 3 मिनट तक बना हुआ है, इस दिन में बाकी मुहुर्त सुबह के 08 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक, और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक वहीं शाम को 5 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पूजा के लिये रहेगा ये शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2022 : इस साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथी 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर समाप्त हो जायेगी।
कैसे करें पूजा?
Dhanteras 2022 : धनतेरस के पर्व में शाम के वक्त शुभ मुहूर्त में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरि की स्थापना करें साथ ही मां लक्ष्मी व गणेश की भी प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें, फिर दीप प्रज्वलित करें और विधिवत पूजन करना आरंभ करें। पूजन में ईष्टों को तिलक करें, इसके बाद उन्हे पुष्प, फल आदि चीजें अर्पित करें। ईष्टों में कुबेर देवता को सफेद मिष्ठान और धन्वंतरि देव को पीले रंग का मिष्ठान का भोग लगाएं साथ ही पूजा के दौरान ‘ऊँ ह्रीं कुबेराय नमः’ इस मंत्र का जाप करते रहें, साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करना काफी शुभ रहेगा।