नई दिल्ली: 30 जून 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के लोगों को किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातक अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।
मिथुन राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों द्वारा बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देगा। यद्यपि वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ परेशानी आ सकती है। पर्वतीय स्थल की यात्रा संभव है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज गणेश जी सलाह दे रहे हैं कि आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के पूरा होने में कुछ वक्त लगेगा। दाम्पत्य जीवन में उदासीनता कष्टदायी है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग आपकी राशि से बारहवें मंगल और बुध हैं, जो पारिवारिक और आर्थिक समस्याएं देंगे। वहीं, संतान के दायित्व की पूर्ति में शनि सहायक होगा। जरूरत पड़ने पर मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि की बात करें तो इस राशि के जातक पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के किसी कार्य के संपन्न होने से रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होने की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों से गणेश जी कहते हैं कि आज आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है, वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सतर्कता की आवश्यकता है। किसी मनोरम पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रोजगार के मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
वहीं, कुभ राशि की बात करे तो, इस राशि के जातक सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी रिश्तेदार या अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। अचानक किसी प्रियजन से भेंट होगी।
मीन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। अतिथि का आगमन होगा।