रश्मि सिंह|Chandra Grahan 2023: 28 अक्टूबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन मेष राशि में लगेगा, जानते है भारत में यह ग्रहण कब देखा जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिने धर्म और ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात को लग रहा है।
28 अक्टूबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा, ग्रहण के दौरान चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत में भी दिखाई देगा।
इस ग्रहण की शुरुआत भारत में मध्य रात्रि 01:05 बजे से होगा और 02:24 बजे तक ग्रहण रहेगा, साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में रहेगा।
यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए, इसका सूतक काल भी माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के अधिकतर हिस्सों में और हिंद महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।