रश्मि सिंह|Chhath Puja 2023 Day-3: महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर से हो चुकी है चोरों ओर छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। घर-घर छठी मईया के लिए ठेकुआ प्रसाद तैयार हो रहा है। चार दिन का यह पर्व में सूर्य देवता के साथ छठ माता की पूजा करने का विधान है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम भविष्य की कामना करने के लिए रखती है। आज छठ पर्व का तीसरा दिन है, इस खास मौके पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इस दिन व्रती महिलांए कमर तक पानी के अंदर जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती है, जानें शुभ मुहूर्त और विधि।
जानें डूबते सूर्य का समय
पंचाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। बता दें कि आज सूर्यास्त 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। इस समय व्रती महिलांए सूर्य देव को अर्ध्य दे सकती है।
शहर 19 नवंबर -सूर्यास्त 20 नवंबर – सूर्योदय
दिल्ली शाम 05 बजकर 26 मिनट सुबह 06 बजकर 47 मनिट
पटना शाम 05 बजकर 59 मिनट सुबह 06 बजकर 01 मिनट
भागलपुर शाम 05 बजकर 52 मिनट सुबह 06 बजकर 02 मिनट
वाराणसी शाम 05 बजकर 08 मिनट सुबह 06 बजकर 18 मिनट
कोलकाता शाम 04 बजकर 51 मिनट सुबह 05 बजकर 52 मिनट
क्यों देते हैं डूबते सूर्य को अर्ध्य ?
कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में ही निवास करते है इसके साथ ही सूर्य को भगवान विष्णु का प्रत्यक्ष रुप माना जाता है। कमर तक पानी में जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देने से भगवान विष्णु के सूर्य रुप और जल में स्थित विष्णु के अप्रत्यक्ष रुप की पूजा एक साथ हो जाती है।