रश्मि सिंह|Chhath Puja 2023: पंचाग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ हो जाती है और सप्तमी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है। लोकआस्था का महापर्व छठ पूरे चार दिनों तक चलता है।
छठ पर्व होने में अब कुछ ही दिन शेष है, ऐसे में चारों ओर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है और घर-घर छठ पूजा की तैयारी शुरु है। बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व उषा, प्रकृति, जल, वायु और सूर्यदेव की बहन षष्ठी माता को समर्पित है। इसमें विशेष रुप से सूर्य देव को अर्ध्य देने की परंपरा है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी लोग भक्तिभाव और पूर्ण श्रद्धा के साथ इसे मनाते है। इसलिए इसे लोकआस्था का महापर्व कहा जाता है।
छठ पर्व 2023 तिथि
छठ पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है और इसमे व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। इसलिए छठ व्रत को कठिन व्रतों में एक माना गया है. इस साल छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है. इस दिन व्रती नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत करेगी. वहीं 20 नवंबर को ऊषा अर्घ्य और पारण के साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा. छठ व्रत सुहाग की लंबी आयु, संतान के सुखी जीवन और घर पर सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है. आइए जानते हैं 17-20 नवंबर तक चलने वाले छठ पर्व में किस दिन क्या किया जाएगा?
- 17 नवंबर 2023- नहाय-खाय
- 18 नवंबर 2023- खरना
- 19 नवंबर 2023- संध्या अर्ध्य
- 20 नवंबर 2023- उषा अर्ध्य