नई दिल्ली: आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर निश्चित प्रभाव पड़ेगा। इस परिवर्तन का सिंह राशि पर सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ने के योग हैं। चलिए जानते हैं बाकी राशियों पर कैसा पड़ेगा चंद्रमा की राशि परिवर्तन का प्रभाव-
मेष: आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज की यात्रा लाभदायक होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ: आज आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यों में बाधा आ सकती हैं, सावधान रहें। यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी पूर्व चलाएं। परिवार के साथ अच्छे से रहें।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रोजगार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। परिवारजनों और मित्रजनों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
कर्क: आज आपको सफलता मिलने के योग हैं। कोई नया काम मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। नौकरीपेशा वालों को लाभ मिलेगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह: आज खर्च पर थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आज आपको प्रतिभा का लाभ मिलेगा। नई पहचान मिलने के योग हैं। घर और ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है।
कन्या: आज के दिन क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। कोई नया कार्य न करें। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ है। कारोबार में बेहतरी आएगी और आपके साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे। नए दोस्त बन सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा होगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक: आज आपको सलाह दी जाती है कि लेन-देन में थोड़ा सावधान रहें। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें।
धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
मकर: आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कोई भी कार्य देर से पूरा होगा, लेकिन आप मेहनत करते रहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। बेकार की यात्रा करने से बचें।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। मान-पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों के बीच में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। परिजनों के साथ मतभेद ना हो, ध्यान रखें। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें।