Navratri Day 5: शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन आज 19 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा करते हैं। आज स्कंदमाता की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। आदिशक्ति मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र कार्तिकेय को स्कंद कुमार कहा जाता है। स्कंदमाता का तात्पर्य स्कंद कुमार की माता से है। नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित है।
शुभ मुहूर्त और मंत्र
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमा तिथि को नवरात्रि का पांचवा दिन होता है। इस साल नवरात्रि की पंचमी तिथि आज 1 बजे से लेकर 12 बजे तक है। मां स्कंदमाता पूजा मंत्र- महाबले महोत्साहे महाभय विनाशिनी, त्राहिमाम स्कन्दमाते शत्रुनाम भयवर्धिनि।
पूजन विधि जानें…
सुबह उठकर स्नान करें उसके बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें। उसके बाद माता रानी की विधि विधान से पूजा करें, सिंदूर, लाल फूल, धूप, दीप, केला आदि अर्पित करके पूजन करें। साथ ही मंत्रों का उच्चारण करें। उसके बाद स्कंदमाता की आरती करें।
मां स्कंदमाता की पूजा के महत्व
जो स्कंदमाता की पूजा करता है, संतान की प्राप्ति होती है, परिवारिक जीवन में खुशहाली होती है और व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं। कार्यों में सफलता भी मिलती है। आपको बता दें कि स्कंद का अर्थ होता है ज्ञान को व्यवहार में लाते हुए कर्म करना।