नई दिल्ली: 9 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही व्यावसायिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृष राशि
वृष राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मिथुन राशि
गणेश जी के अनुसार, आपको आज नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। आर्थिक तनाव रहेगा। कुछ व्यवसाय और कुछ शिक्षा के मामले में व्यवधान आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि की बात करे तो इसके जातक गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के बारे में गणेश जी कह रहे हैं कि आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों की व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
धनु राशि
वहीं, धनु राशि वालों को आज आर्थिक तनाव व्यर्थ की समस्याएं देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होंगे।
मकर राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ व्यावसायिक और कुछ शिक्षा से संबंधित तनाव मिल सकते हैं।