नई दिल्ली: 23 जून 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की जिंदगी में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष राशि
वृष राशि के लोगों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के लोगों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, लेकिन संतान के संबंध में सुखद समाचार रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, जिससे रिश्तों में तनाव न आए।
सिंह राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि वालों के स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन का योग है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि
वहीं, कन्या राशि के लोगों का आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज इनके विरोधी परास्त होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के लोगों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अधिक परिश्रम करना होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति या स्थानांतरण की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपके उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।