रश्मि सिंह|Surya Grahan 2023: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग में लग रहा है। सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है, आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण आज कितने बजे लगेगा
सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर को 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ग्रहण समाप्त होते ही अगली सुबह शरदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।
क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, यह सूर्य ग्रहण भी भारत में द्रश्यमान नहीं था।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
यह एक कंकड़कृति सूर्य ग्रहण है, यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यता
पुराणों के अनुसार, पहला सूर्य ग्रहण समुद्र मंथन के समय लगा था, रामायण के अरण्य कांड में भी सूर्य ग्रहण का उल्लेख है। कहते हैं कि भगवान राम ने इसी दिन खर-दूषण का वध किया था। महाभारत काल में जिस दिन पांडव जुए में हारे थे, उस दिन भी सूर्य ग्रहण लगा था। महाभारत युद्ध के 14वें दिन सूर्य ग्रहण था, जब अर्जुन ने जयद्रथ का वध किया था, कृष्ण की नगरी द्वारका भी सूर्य ग्रहण में डूबी थी।
ग्रहण काल और मंत्र जाप
योगेश्वर कृष्ण की उपासना ‘श्रीकृष्ण शरणं मम’ मंत्र से करनी चाहिए, भगवान सूर्य की उपासना गायत्री मंत्र का जाप करके करें, भगवान भोलेनाथ की उपासना महामृत्यंजय मंत्र से करनी चाहिए।