Anurag Thakur Birthday: देश के वित्त मंत्री ठाकुर का आज 49वां जन्मदिन है। अनुराग सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनेता और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा में सांसद है। वह खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। बता दें कि इससे पहले, ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रुप में कार्य कर चुके हैं। वे पहली बार बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे चौथी बार, 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। ठाकुर जनवरी, 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने।
हमीरपुर में हुआ जन्म
ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था और उनका परिवार हिंदू राजपूत समुदाय से है। वह प्रेम कुमार धूमल और शीला देवी के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दोआबा कॉलेज, जालंधर, पंजाब से बी.ए.स्नातक की डिग्री ली है। ठाकुर ने 27 नवंबर 2002 को हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी शेफाली ठाकुर से शादी की। ठाकुर मई 2008 में, हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत की 14 वीं लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह इसी क्षेत्र से लोकसभा के लिए लगातार चार बार चुने गए। 2010 में, ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे
अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक मैच खेला है और 2000/2001 सीज़न में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ एक मैच में कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया है। वह मई 2015 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे। अनुराग ठाकुर जुलाई 2016 में, प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने, बाद में, उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया। वह प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बनने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं।